हम कैसे काम करते हैं ? (How we Works)
- भूमि जांच (Plot Evaluation & Site Checkup) : - अगर आप कोई नया प्लाट खरीदना चाहते हैं तो इसके चारों ओर की भूमि, लोन स्थिति, डायवर्जन बकाया और छोटी से छोटी चीजों को फील्ड के जानकार, अनुभवी टीम से चेक कराना बहुत ही जरूरी होता है, इसके लिए अगर आपके पास जमीन/ प्लॉट से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध है तो आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, ( अभी साइट विजिट और चेकअप की हमारी सुविधा केवल बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर जिले में उपलब्ध है | )
- भूमि न्यायालयीन केस (Land Court Case) Online : - हमारी कोशिश यही हो की अपनों के विरुद्ध कोर्ट केस की आवश्यकता ना हो और आपका हक आपको आसानी से मिल जाए | अति आवश्यक होने पर भूमि से संबंधित बी 1, नक्शा, खसरा, और जरूरी दस्तावेज लेकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं | सभी पहलुओं पर हमारे विशेष अनुभवी पैनल के द्वारा जांच कर आपको उचित और निष्पक्ष तरीका बता कर पूरा सहयोग किया जाएगा | केस लगाने से लेकर अंतिम चरण तक पूर्णत: फॉलोअप ले सकते हैं |
- भूमि केस (Land Case Home Visit) :- साधारण से भूमि बटवारा नामांतरण या हक अर्जन से संबंधित केस के लिए भी हमें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं | इस क्रम में भी नामांतरण की पूरी प्रक्रिया और सभी आवश्यक दस्तावेज की कम जानकारी होने के कारण छोटे से काम के लिए कई महीने का समय लग जाता है | कई बार उचित और निष्पक्ष मार्गदर्शन की कमी के कारण ही हमारा काम नहीं बन पाता है | इन सब परेशानियों को देखते हुए ही भुईयां सी एस की टीम इस को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन कंसल्टेंसी की सुविधा शुरू की है | तो आप भी अपना काम जल्द कराने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें और अनुभवी लोगों से उचित और निष्पक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करें |




Comments
Post a Comment