Our Vision

 

हमारे दृष्टिकोण

  •  आखिर वह क्या कारण  है जिससे भूमि से संबंधित केसों का निपटारा में बहुत ज्यादा समय लगता है ??

  • आखिर थोड़ी सी ही जमीन या जानकारी की कमी के कारण क्यों परिवार के लोग ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं ??

  • आखिर क्यों हम कई बार जमीन खरीदते समय अच्छे से जानकारी ना होने के कारण महंगे रेट या फिर विवादित भूमि खरीद कर फंस जाते हैं ??





यह सभी परेशानियां आजकल बहुत  ज्यादा हो रही है चलिए एक एक करके इनको समझने का प्रयास करते हैं,


  1. भूमि से संबंधित केस के निपटारे की बात किया जाए तो ज्यादातर केशों में यह पाया गया है कि आवेदक पक्ष के सभी डाक्यूमेंट्स को बिना अच्छे से  अवलोकन किए बिना ही कोर्ट में केस लगा दिया जाता है जिससे अनावश्यक रूप से ही भूमि के हक की लड़ाई में देरी होती है | दूसरा पक्ष यह भी हो सकता है कि किसी विशेष अधिवक्ता  के द्वारा आपको अपने निजी स्वार्थ के लिए  केश को लंबा खींचा जा रहा  हो | यहां आपको एक निष्पक्ष सलाह देने वालों की जरूरत है |

  2.  कई बार हम अज्ञानता वश ही उस भूमि की हक की लड़ाई लड़ते हैं जिस पर हमारा कोई अधिकार नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों के कहने पर ही उस भूमि पर हक जताते हैं,  अतः सही, अनुभवी और संहिता के जानकार लोगों से ही उचित परामर्श के बाद काम किया जाना चाहिए |

  3. कई बार ऐसी भूमि जिस पर पूर्व से ही लोन चल रहा  हो या फिर भूमि को बेचने वाला द्वारा गलत तरीके से अपने नाम पर किया गया हो, या फिर उस प्लाट  की क्षेत्रफल में त्रुटि हो ,  ऐसे ही बहुत सी छोटी छोटी बातों को कुशल और अनुभवी लोगों से  जांच कराने के बाद ही खरीददारी या बिक्री करना फायदेमंद रहता है |




 अब इन सब चीज  में बात नॉलेज और विश्वास की आती है, आखिर भूमि के बंटवारे,  हित अर्जन,  नामांतरण से लेकर कोर्ट केस तक सब की जानकारी एक ही छत के नीचे क्या आपको कोई बता सकता है, क्या आपको कोई निष्पक्ष निस्वार्थ सही  उपाय बता सकता है |

जी हां भुईयां सी एस की संयुक्त टीम  इसी विषय पर आपको निष्पक्ष सलाह देने के लिए, और सभी राजस्व प्रकरणों के  यथा समय निदान हेतु कार्यरत है |

       हमारे पैनल में अनुभवी पटवारी,  राजस्व निरीक्षक (R. I.), कोर्ट प्रकरण की जानकार अधिवक्ता, एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Tehsildar) के द्वारा  आपकी सभी डाक्यूमेंट्स को देख कर उचित निर्णय एवं उचित प्रक्रिया अपनाने हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है |

                    यहां पैसा उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि हमारी भूमि हमारे हक और हमारे परिवार के लोग हैं,  सही दिशा, उचित मार्गदर्शन,  और आपसी सामंजस्य से जल्द ही ऐसे केसों का निपटारा किया जा सकता है |  तो वह यदि आप ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो अभी  भुईयां सी एस की कंसल्टेंसी से अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और आसानी से  उचित मार्गदर्शन पा सकते हैं | 




Comments